नगर पालिका बस्ती में आवारा पषुओं को पकड़ने वाले वाहन(कैटल कैचर) को नपा अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने पूजन कर गाड़ी को रवाना

स्वच्छ भारत मिषन के तहत नगर पालिका बस्ती में आवारा पषुओं को पकड़ने वाले वाहन(कैटल कैचर) को नपा अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने पूजन कर गाड़ी को रवाना किया। तथा इसके साथ ही नव निर्मित कटेष्वर पार्क का निर्रीक्षण भी किया।" alt="" aria-hidden="true" />
इसके बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बताया कि शहर में आवारा पषुओं के इधर उधर भटकने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा दिन प्रतिदिन स्थानीय लोगों को कई दर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है इसी को देखते हुए इस गाड़ी की व्यवस्था की गयी है जो सभी वार्डो में जाकर आवारा पषुओ को पकड़कर समुचित जगह पर पहुॅचायेगी जिससे जनधन की हानि न हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देष्य है कि बस्ती शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। यह उद्देष्य तभी सफल हो पायेगा जब सभी नगर वासी इसमें सहयोग करेंगे। नगर पालिका प्रषासन को किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी। शहर को शासन के मंषा के अनुरूप सुन्दर बनाया जा रहा है, पथ प्रकाष की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, गुणवत्ता पूर्ण सड़को का जाल सभी वार्डो में बिछाया जा रहा है। जल्द ही कटेष्वर पार्क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करा लिया जायेगा और आम जनमानस के लिए खोल दिया जायेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जो संसाधन नगर वासियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं उसका सदुपयोग करे ंऔर आवारा पषुओ की जानकारी पालिका कर्मी को दे जिससे आवारा पषुओं से निजात दिलायी जा सके। आगे जरूरत पड़ने पर और भी संसाधन की व्यवस्था करायी जायेगी। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे विकास की गति चैगुनी हुयी है।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिषाषी अधिकारी अखिलेष त्रिपाठी, घनष्याम  चित्रगुप्त, अषोक सिंह जे0ई0,राजकुमार लाल, वेद प्रकाष पाण्डेय, अजय तिवारी, गिरीष सिंह,विपुल शुक्ला, सत्यदेव शुक्ला के साथ ही जगदीप श्रीवास्तव, सतीष सोनकर, पप्पू भईया, सचिन शुक्ला, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया, मो0 अहमद‘सज्जू’, मो0 अजीज, मो0 सिद्वीक, संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्रा, लवकुष चैबेसहित तमाम कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।